मंडी:परी शर्मा- चंडीगढ़ मनाली एनएच जिला मंडी के चार मिल के पास लेंडस्लाइड के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया। आज लगभग 12 बजे एकाएक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा आ गिरा । जिसका लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है। गनीमत यह रही की कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। इसका वीडियो वहां मौजूद एक शक्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।
जानकारी देते हुए एम सी कम्पनी के सेफ्टी इंजिनियर कमल ठाकुर ने बताया कि रास्ते को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है । दोनो तरफ मशीनें लगा दी गई है। जल्द ही रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। जिला पुलिस विभाग ने आने जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है की वैकल्पिक मार्ग मंडी कटोला बजोरा व पंडोह गोहर मार्ग का प्रयोग करे। फिलहाल चंडीगढ़ -मनाली नेशनल हाईवे भारी लैंड स्लाईड की वजह से अभी बंद है।
