By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चंबा में हजारों उपभोक्ताओं को आ रहा जीरो बिल, मिल रहा योजना का लाभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चंबा में हजारों उपभोक्ताओं को आ रहा जीरो बिल, मिल रहा योजना का लाभ
himachal

चंबा में हजारों उपभोक्ताओं को आ रहा जीरो बिल, मिल रहा योजना का लाभ

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/08/29 at 4:13 AM
Share

चंबा (मंजूर पठान): चंबा जिला में 96732 उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जीरो आ रहे है। सरकार की ओर से 125 यूनिट निशुल्क बिजली का लाभ यहां इन उपभोक्ताओं को मिल रहा है। यह जानकारी बचत भवन चंबा में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पवन नैय्यर ने दी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंडी ज़िला में आयोजित 125 यूनिट निशुल्क बिजली योजना के शुभारंभ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की लाइव कवरेज को बचत भवन चंबा में रविवार को एलइडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चंबा के लाभार्थी भूपेंद्र से संवाद किया और सभी जिला वासियों को बधाई दी।

विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए 60 यूनिट बिजली निशुल्क की थी अब उसे बढ़ाकर 125 यूनिट किया गया है। इससे प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि 8 करोड रुपए की लागत से गेट में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र बनाने के लिए सभी विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है। इसके कार्यशील होने से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के साथ-साथ विशेषकर बर्फबारी वाले क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान बिना बाधा के विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, अधीक्षण अभियंता विद्युत राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

TAGGED: Chamba, Consumers, MLA Pawan Nayyar, Zero Bill
admin August 29, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फैक्टरी में अचानक जोरदार धमाका, 8 मजदूर झुलसे
Next Article यहां PM नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?