सोलन:योगेश शर्मा- अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन द्वारा नववर्ष के आगमन पर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सुबह से नाश्ते की प्रसाद सेवा शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सुबह 8:30 बजे से ही अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के सदस्यों द्वारा अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए सुबह के नाश्ते की प्रसाद सेवा शुरू की गई है।
मरीजो और तीमारदारों को दिया जाएगा नाश्ता
अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन के अध्यक्ष सतीश बंसल ने बताया कि जून 2018 से निरंतर समिति द्वारा दोपहर का भोजन प्रसाद के रूप में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को वितरित किया जाता था। इसकी सफलता के बाद नए वर्ष यानी आज से अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए समिति द्वारा सुबह के नाश्ते की प्रसाद सेवा शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि तीमारदारों की सुविधा के लिए प्रतिदिन सुबह के समय नाश्ते का प्रसाद समिति द्वारा अब से शुरू कर दिया गया है । वहीं यदि कोई व्यक्ति समिति को अपना सहयोग और समर्थन देना चाहता है तो वह समिति से संपर्क कर सकता है।
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए कई समिति और संस्थाएं भोजन देने का प्रबंध करती है। ऐसे में अन्नपूर्णा सेवा समिति सोलन द्वारा भी अब दोपहर के भोजन के बाद सुबह के नाश्ते का प्रावधान किया गया है । जिससे क्षेत्रीय अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।
