संजीव महाजन,नूरपूर: हिमाचल प्रदेश गद्दी समुदाय नूरपुर की कोर ग्रुप की एक बैठक बुधवार को पीर बाबा मंदिर नूरपुर में आयोजित हुई। यह बैठक जनजाति विभाग एचपीसीसी के प्रदेश महासचिव जगदीश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें ग्राम पंचायत सनेटी गारला के प्रधान मनोज कुमार, गद्दी यूनियन नूरपुर के पूर्व प्रधान अर्जुन शर्मा, गद्दी यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन भरमौरी, सूबेदार त्रिलोक सम्याल, लाट राम पठानिया,थोड़ा पंचायत के उप प्रधान अमित शर्मा,गुरचाल पंचायत के प्रधान खुशवंत चौहान सहित समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया ।
बैठक में चर्चा के दौरान कहा गया कि गत दिन अखबार के माध्यम से ज्ञात हुआ कि कोई अमीचंद को पांचवी बार गद्दी यूनियन का प्रधान बनाया गया हैं जो कि गलत हैं। उन्होंने इन चुनावों को अवैध चुनाव करार दिया गया ओर बताया कि चुनाव के बारे में समुदाय के किसी भी सदस्य को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्वयंभू नेता बनकर गद्दी समुदाय के ठेकेदार बन बैठे हैं और अपने स्वार्थ के लिए प्रशासन व सरकार को गुमराह कर रहे हैं जिसका पर्दाफाश किया जाएगा।
उन्होंने उस संगठन को एक हवाई संगठन करार दिया गया ओर आरोप लगाया कि कुछ आदमी बंद कमरे में बैठकर जो चुनाव करवा रहे हैं वह चुनाव नहीं होते। उक्त नेताओं ने प्रशासन से ऐसे गुमराह करने वाले लोगों के प्रति कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जल्द ही भविष्य में पूरे समुदाय को विश्वास में लेकर विधिवत चुनाव करवाए जाएंगे जिस की सूचना समुदाय को दी जाएगी ।
