अरविंदर सिंह,हमीरपुर: एक महीना पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल डिग्री कॉलेज की करोड़ों की लागत से बनी कैंटीन का उद्घाटन किया था। आज उसी कैंटीन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल छात्र संगठन एनएसयूआई की ओर से उठाए जा रहे हैं। इसके पीछे की वजह हैं कि कैंटीन के अंदर बाहर दोनों जगह से लीकेज हो रही हैं और कैंटीन पानी से भर गई हैं।
इस सारे मामले को लेकर एनएसयूआई के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री से जांच की मांग करके दोषी ठेकेदार की कारगुजारी और पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही की जांच करने की मांग की हैं। हैरानी की बात है कि जिस वक्त मुख्यमंत्री ने इस कैंटीन भवन का उद्घाटन किया था उस दिन बारिश थी और उस समय भी कई जगहों पर पानी की लीकेज इस नव निर्मित भवन में हो रही थी लेकिन इस सारे मामले को वहां पर बड़ी ही चालाकी से छुपा दिया गया और जैसे तैसे इसका उद्घाटन करवाकर इसकी औपचारिकता पूरी कर दी गई लेकिन अब इस सारे नुकसान को छुपा पाना मुश्किल हो गया है, क्योंकि पानी की लीकेज काफी बढ़ गई हैं कहीं पर भी यहां पानी की प्रॉपर डाउन पाइप भी नहीं डाली गई हैं यही वजह हैं कि यहां दीवारों पर सीलन आ गई है जिससे और नुकसान बढ़ गया हैं।
एनएसयूआई के राज्य महासचिव टोनी ठाकुर ने बताया कि 1 महीने पहले ही कॉलेज की इस कैंटीन का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया था लेकिन अब चंद दिनों बाद ही यहां पानी की लीकेज चारों तरफ हो रही हैं। उद्घाटन के समय भी यही हालत थी लेकिन उसमें मामले को दबा दिया गया। करोड़ों रुपए इसमें बर्बाद किए गए हैं सरकारी पैसे का दुरुपयोग हुआ हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री से मांग की गई है कि इस सारे मामले की जांच करवा कर जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जाए।
