अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला हमीरपुर में बाल विज्ञान मेले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। हमीरपुर जिला में मंगलवार तक 216 स्कूलों ने आवेदन किया हैं । 216 स्कूलाें के 1 हजार 63 विद्यार्थियों ने अपना आवेदन करवाया हैं। बाल विज्ञान मेले के लिए आवेदन करने की 31 अगस्त को अंतिम दिन है जिसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने स्कूलों के प्रधानाचार्य व विज्ञान अध्यापक शीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया ताकि समय रहते विद्यार्थी अपना आवेदन कर सके।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि बाल विज्ञान मेले की आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ जितने भी बाल विज्ञान मेले के कार्यक्रम होगें वो सब डिवीजन पर आयोजित किए जाएगें जिनकी सारी रूप रेखा तैयार कर ली गई हैं। बाल विज्ञान मेले के कार्यक्रमों के स्थानों व तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। गौतम ने बताया कि सब डिवीजन पर चार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जबकि दो कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जिसके निर्देश व गाइडलाइन सभी स्कूलों को ई.मेल व फोन के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि जिला हमीरपुर में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया ने अधिक गति पकड़ ली हैं। गौतम ने बताया कि जिला हमीरपुर में विद्यार्थियों के नए मॉडल आइडिया के लिए मंगलवार तक 56 स्कूलों के 169 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं। कुछ मॉडल आइडिया परिवर्तन के लिए वापिस भेजे गए हैं। बहुत से स्कूल ऐसे है जिनके विद्यार्थियों के मॉडल आइडिया भेजे हैं। उन मॉडल आइडिया के परियोजना का शीर्षक गलत है या जाे साथ में विद्यार्थियों ने सायनोप्सिस भेजी है वो कहीं न कहीं गलत है जिसे संशोधित करने के लिए वापिस भेजा।
गौतम ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व विज्ञान अध्यापक से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के नामांकन को संशोधित करा कर भेजे।
