अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर जिला में क्रिप्टोकरंसी के नाम पर 200 करोड़ का फ्रॉ+ड का बड़ा मामला सामने आया हैं। आलम यह है कि क्रिप्टोकरंसी के खेल में फंसे लोग न इधर के रहे न उधर के। जिन्होंने लोगों को विश्वास में लेकर पैसा जमा करवाया था उनकी रातों की नींदे हराम हो गई हैं ओर इनवेस्ट करने वालों की टेंशन का तो हिसाब ही नहीं लगाया जा सकता। हमीरपुर जिला के हजारों लोग फ्रॉ+ड के इस जाल में इस कदर फंसे हुए हैं कि कुछ समझ नहीं आ रहा। कहां से न्याय मिलेगा इसका भी कोई रास्ता साफ नहीं दिख रहा हैं। सुख चैन खो चुके लोग न्याय के लिए भटक रहे हैं।
मंगलवार को फ्रॉ+ड का शिकार हुए यह सभी लोग
हमीरपुर में एकत्रित हुए ओर हालात को ब्यां किया। लोगों ने यहां तक कह दिया कि पुलिस उनकी बात को नजर अंदाज कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस महकमे के लोग भी इस फ्रॉ+ड का शिकार हुए हैं और संलिप्त भी हैं। मामला वर्ष 2019 का बताया जा रहा है कि जब एक कंपनी ने लोगों को रुपया डॉलर के रूप में इंनवेस्ट करने के लिए लुभावने प्लान दिए। नौ से दस महीने में पैसा डबल करने के दावे कर रही कंपनी ने लोगों का पैसा इंनवेस्ट कर दिया। पैसा जमा करने के बाद लोगों को प्लान के मुताबिक पैसा वापस भी मिलने लगा। पैसा डबल करने का ऐसा भूत लोगों पर सवार किया कि कंपनी में करोड़ों की इनवेस्टमेंट कर डाली।
हमीरपुर जिला से ही सैकड़ों लोगों ने कंपनी में पैसा जमा कर दिया। जब कंपनी के पास करोड़ों जमा हो गए तो कंपनी का नाम बदल दिया गया। कंपनी का कई बार नाम बदला ओर अब हालात ऐसे हैं कि जमा किए गए करोड़ों रुपयों पर कंपनी ने कुंडली मार ली हैं। लोगों को पैसा नहीं मिल रहा ऐसे में लोग बेहद परेशान हैं।
