राहुल चावला, ढलियारा: केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री इस दौरान प्रदेश में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और साथ ही प्रभावित परिवारों से भी मिल रहे हैं। वहीं मंगलवार को अनुराग ठाकुर ने जिला कांगड़ा के ढलियारा में चंबा में सड़क हादसा में शहीद हुए पुलिस जवान सचिन राणा के परिवारजनों मुलाक़ात की।
केंद्रीय मंत्री शहीद जवान के घर में पहुंचे और उन्होंने शौक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार से परिवार के लिए जो भी बन पड़ेगा वह मदद दी जाएगी ओर उसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त इलाकों का दौरा भी किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री और जसवां प्रागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर , पूर्व विधायक ज्वालाजी रमेश धवला , उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा, उपमंडल पुलिस अधिकारी देहरा अनिल कुमार , आर एम देहरा कुशल कुमार , सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
