शिमला -:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देशभर में स्वास्थ्य और योग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 100 दिन तक निःशुल्क लाइव ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ना तथा 27 मई 2026 को प्रस्तावित विश्व रिकॉर्ड अभियान की तैयारी करना है।
सचिव, आयुष विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता किया है, जिसके तहत यह ऑनलाइन योग कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रतिभागी 14-दिवसीय संरचित योग कार्यक्रमों में अपनी सुविधा अनुसार नामांकन कर सकते हैं। सभी योग सत्र आयुष मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित होंगे।उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस निःशुल्क योग अभियान में भाग लेकर स्वस्थ और निरोग जीवनशैली अपनाएं। योग सत्रों से जुड़ने एवं अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 पर संपर्क किया जा सकता है।
TAGGED:
Shimla International Yoga Day
Chandrika
