Una, Rakesh -:ऊना जिला में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात पुलिस ने स्वां नदी क्षेत्र में चल रही अवैध माइनिंग पर शिकंजा कसते हुए कुल 15 वाहनों को कब्जे में लिया है। इनमें 9 टिप्पर, 2 पोकलेन और 4 ट्रैक्टर शामिल हैं।यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस थाना ऊना, टाहलीवाल, हरोली और गगरेट क्षेत्र में की गई। सभी वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया ने जानकारी दी कि पुलिस ने यह कार्रवाई एसपी अमित यादव के दिशा-निर्देशों के तहत की है। उन्होंने कहा कि,ऊना पुलिस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से नकेल कसने को तैयार है। किसी भी व्यक्ति को, जो अवैध गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, बख्शा नहीं जाएगा।भाटिया ने आगे कहा कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है और आने वाले समय में भी ऐसे ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।इस छापेमारी से क्षेत्र में अवैध खनन माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।
संजीव भाटिया, एडिशनल एसपी ऊना
ऊना पुलिस ने स्वां नदी क्षेत्र में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 वाहनों को जब्त किया है। सभी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
