मंजूर पठान,चंबा: डलहौजी विधान सभा क्षेत्र में आइडिया दस लाख का एक प्रतियोगिता करवाई गई थी जिसमें चयनित प्रतिभागियों को मंगलवार को चैक भेंट किए गए। डलहौजी विधान सभा क्षेत्र और डलहौजी से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने 19 प्रतिभागियों को इनामी राशि के चेक वितरित किए।
पप्रतियोगिता में पहले स्थान पर दो प्रतभागियों को ढाई-ढाई लाख के चेक दिए गए। यह कंपीटिशन राजकुमार वृजेंद्र सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट की तरफ आयोजित किया गया था जिसके चलते पूरी विधान सभा से क्षेत्र से बिज़निस आइडिया मांगें गए थे। किस तरह से विधान सभा क्षेत्र में नए प्रयास हो सके उसी के तहत एक हजार लोगों ने अपने आइडिया भेजे थे। उन्हीं में से 19 प्रतिभागियों का चयन किया गया था जिनमें प्रतिभागियों ने डलहौजी विधान सभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और चमेरा झील में कई तरह को गतिविधियों को लेकर और हर्बल के क्षेत्र में इंडस्ट्री शुरू करने के लिए आइडिया दिए थे। इसके अलावा दुग्ध उत्पादन को कैसे बाजार में बेचा जाए ताकि एक स्थान पर लोगों को रोजगार मिल सके इस तरह के आइडिया भी यहां युवाओं ने भेजे थे।
वहीं दूसरी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने कहा की आइडिया दस लाख कॉम्पिटिशन राजकुमार विजेंदर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के सौजन्य से करवाया गया जिसमें पूरी विधान सभा से एक हजार के करीब आइडिया आए। इनमे 19 लोगों का चयन किया गया जिनमें पहले स्थान हासिल करने वालों को ढाई- ढाई लाख दिए गए जबकि दूसरे स्थान पर आने वालों को डेढ़-डेढ़ लाख दिए गए जबकि तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को एक-एक लाख रुपए दिए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी यहां स्मानित किया गया जिन्होंने पर्यटन से कैसे डलहौजी को विकसित किया जा सके इसके बारे में बताया। युवाओं की ओर से दिए गए इन आइडिया को सरकार को दिया जाएगा और सरकार से पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विधान सभा को विकसित करने का आग्रह किया जाएगा।
