राहुल चावला,धर्मशाला: जिला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित करने के लिए जिला पुलिस की ओर शुरू किया गया सुरक्षित हूं मैं, अभियान सफल होता नज़र आ रहा हैं। पुलिस के इस अभियान से अब तक 70 फीसदी जनता जुड़ चुकी हैं। अभियान की कमान खुद एएसपी हितेश लखनाल संभाले हुए हैं। उनकी देखरेख में जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसमें एएसपी सहित पुलिस स्टाफ की ओर से दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों को डबल हेल्मेट पहनने व सीट बेल्ट के साथ वाहन चलाने बारे जागरूक कर रहे हैं।
मंगलवार को उन्होंने धर्मशाला के समीप शीला चौक में अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को जागरूक किया गया। एएसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में विशेषकर दोपहिया वाहनों में पीछे बैठे व्यक्ति को ज्यादा नुकसान होता हैं। इसी के चलते डबल हेल्मेट बारे लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। अभियान के तहत मेन रोड़ के साथ-साथ लिंक रोड़ पर भी यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने को पुलिस का फोकस हैं। बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालक का 3 हजार रुपए का चालान हो सकता है, ऐसे में चालान से बचना हैं तो हेल्मेट पहने।
