नाहन (देवेन्द्र कुमार): नाहन के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नीतिश शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन 35 मैच करवाए गए। यह सभी मैच अंडर-19 बॉयज व गर्ल्स सिंगल्स कैटेगरी के थे। इन 35 मैचों में से 13 मैच गर्ल्स के जबकि 22 मैच बॉयज के शामिल है। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को अपने अपने पक्ष में करने की कोशिश की। इन मैचों में विजेता खिलाड़ी अगले दौर में प्रवेश कर गए।
इंडोर स्टेडियम नाहन में चल रही राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन हुए 35 मैच
Leave a comment
Leave a comment
