सोलन/योगेश शर्मा: एबीवीपी का 43वां अधिवेशन सोलन में होने जा रहा है। 2 से 4 अक्टूबर तक यह अधिवेशन आयोजित होगा जिसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता जुटेंगे। अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री चुने जाएंगे। प्रांत सहमंत्री विक्रांत चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 43वां अधिवेशन पुलिस ग्राउंड सोलन में 2, 3 और 4 अक्टूबर को होने जा रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश भर की अनेकों इकाइयों से लगभग 1000 प्रतिनिधि शामिल होंगे भाग लेंगे।
इस अधिवेशन में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ला कांत, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप और उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री आनंद श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।प्रदेश के वर्तमान परिदृश्य और प्रदेश के वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य इस दौरान प्रस्ताव रहेंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश भर के लिए वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन होगा और पूरे प्रदेश में किस प्रकार से आगामी विद्यार्थी परिषद की कार्यप्रणाली रहेगी। इस अधिवेशन में 3 अक्टूबर के दिन खुला अधिवेशन भी रहेगा।
सोलन में 2 से 4 अक्टूबर तक होगा ABVP का 43वां प्रदेश अधिवेशन (Watch Video)
Leave a comment
Leave a comment
