By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आपदा राहत राशि बांटने को लेकर सियासी घमासान जारी…हर्षवर्धन चौहान का जयराम पर पलटवार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आपदा राहत राशि बांटने को लेकर सियासी घमासान जारी…हर्षवर्धन चौहान का जयराम पर पलटवार
himachalpolitical

आपदा राहत राशि बांटने को लेकर सियासी घमासान जारी…हर्षवर्धन चौहान का जयराम पर पलटवार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/25 at 2:54 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज ( TSN)- आपदा के बाद हिमाचल सरकार ने आपदा प्रभावितों के लिए जारी किए राहत पैकेज को देने की शुरुआत कर दी है । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू से इसकी शुरुआत की है । इसके बाद मंडी में भी उन्होंने आपदा प्रभावितों को राहत राशि बांटी । वहीं इसको लेकर प्रदेश में सियासी रस्साकशी भी जारी है । एक तरफ नेता विपक्ष लगातार कांग्रेस पर अपने चहेतों को राहत बांटने का आरोप लगा रहे हैं । वहीं इस पर अब उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पलटवार किया है ।

केवल बयान न दें, नाम बताएं जयराम

हर्षवर्धन चौहान ने नेता विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया है । हर्षवर्धन चौहान ने नेता विपक्ष से पूछा कि आपदा राहत देने में राजनीति करने वालों का नाम बताएं । इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आपदा के बाद उद्योगों की स्थिति पर भी बात की । उन्होंने नेता विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर जैसे वरिष्ठ नेता से इस तरह की बयानबाजी की उम्मीद नहीं है । उन्होने पूछा कि अगर किसी कांग्रेस नेता ने आपदा प्रभावितों को राहत देने में राजनीति की है तो जयराम ठाकुर नाम बताएं । उन्होंने इसे महज बयान बताया जिसका कोई आधार नहीं है । राहत पैकेज की तारीफ करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार इस तरह का राहत पैकेज दिया जा रहा है । मुख्यमंत्री बेहतरीन काम कर रहे हैं, लेकिन भाजपा के लोग आपदा के समय में भी राजनीतिक करने की कोशिश कर रहे हैं ।

सरकार लगातार निवेश को धरातल पर उतारने की कोशिश कर रही

वहीं आपदा ने प्रदेश मे चारो ओर नुकसान पहुंचाया, लेकिन अब व्यवस्था पटरी पर लौट रही है । ऐसे मे प्रदेश के उद्योग क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को लेकर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश में उद्योग सामान्य स्थिति से चल रहे हैं । उन्होंने इस दौरान आपदा के काल में प्रदेश सरकार के बेहतरीन काम करने की बात कही । हर्षवर्धन चौहान ने सरकार की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के दौर में सरकार ने बेहतरीन काम करते हुए 7 से 8 दिन के भीतर ही सभी रास्ते खोल दिए थे, जिसके चलते प्रदेश में औद्योगिक कारोबार ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ । वही इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बीते दिनों हुई इन्वेस्टर्स के साथ बैठक को लेकर कहा कि सरकार लगातार निवेश को धरातल पर उतारने की कोशिश कर रही है और सरकार का प्रयास है कि जितने भी प्रदेश में रुके हुए प्रोजेक्ट्स हैं उनको तेजी से पूरा किया जा सके,ताकि प्रदेश में अधिक से अधिक रेवेन्यू भी तैयार किया जा सके ।

TAGGED: Shimla industrial minister harsh vardhan
Chandrika October 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायकों के साथ दिल्ली जाकर मदद मांगने की परंपरा कांग्रेस में, ना की भाजपा में-राकेश जम्वाल
Next Article सोलन जिला में डेंगू के 470 मामले आ चुके हैं सामने….बीबीएन क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?