शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार कल से होनहार स्कूली विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेज रही है।एक सप्ताह की इस विजिट के पहले चरण में 50 स्कूली छात्र कंबोडिया और सिंगापुर जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सुधारात्मक कदम उठा रही है. शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी एक्सपोजर विजिट को प्राथमिकता दी जा रही है,ताकि उन्हें वैश्विक स्तर पर बेहतर शिक्षा और अनुभव प्राप्त हो सके।
एसएमसी शिक्षकों की चेतावनी के सवाल पर कहा ये
एसएमसी शिक्षकों की चेतावनी के सवाल पर रोहित ठाकुर ने बताया कि एसएमसी शिक्षकों की चिन्ता सरकार को है। इन शिक्षकों के लिए आरएमपी रूल बनाए जा रहे है। जिसके लिए अभी समय लग सकता है। सरकार की इच्छा शक्ति इनको शिक्षा विभाग में नियमित करने की है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रहे नशे को लेकर भी चिन्ता जाहिर की।
