नाहन : देवेंद्र कुमार – सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आज जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया ।इस युथ पार्लियामेंट में जिला के 14 लोगों से 500 बच्चों ने हिस्सा लिया ।
राज्य स्तर पर जाएंगे चयनित बच्चे
सिरमौर जिला में पहले ब्लॉक स्तर पर युथ पार्लियामेंट आयोजित हुई और उसके बाद जिला स्तर पर इसका आयोजन किया गया। मीडिया से बात करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल आरके चौहान ने बताया कि यूथ पार्लिमेंट को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली से अवगत करना रहता है । उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि जिला स्तर से चयनित बच्चे राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले यूथ पार्लियामेंट में हिस्सा लेंगे।
उधर यूथ पार्लियामेंट में पहुंचे बच्चों ने इस बात पर खुशी जताई कि युथ पार्लियामेंट के जरिए उन्हें संसदीय कार्यप्रणाली से रूबरू होने का मौका मिलता है । बच्चों ने बताया कि उन्हें युथ पार्लियामेंट में हिस्सा लेकर खुशी हो रही है और वह चाहते हैं कि भविष्य में भी लगातार इस तरह की युथ पार्लियामेंट का आयोजन हो।
