संजु चौधरी, शिमला: शिमला शहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूचियों के पुननिरीक्षण के मद्देनजर शुक्रवार को शिमला में बूथ लेवल अधिकारियों और सुपरवाइजर की एक अहम बैठक शिमला में बचत भवन में हुई। मतदाता सूचियों के पुननिरीक्षण के लिए पूर्व संशोधन गतिविधियां 21 जुलाई से आरंभ होगी और एक माह तक चलेगी।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 21 जुलाई से 21 अगस्त तक मतदाता सूचियों के पुननिरीक्षण के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के इलेक्शन कानूनगों संजीव कुमार ने बताया कि शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान पूर्व संशोधन गतिविधियों मे बूथ लेवल अधिकारी घर- घर जाकर मतदाताओं की जनकारी एकत्र करेंगे ओर सूचियों से पात्र व्यक्तियों के नाम हटाने अथवा जोड़ने संबंधी जानकारी ली जाएगी।
