सचिन शर्मा,मनाली: मनाली विधानसभा क्षेत्र में मतदान को लेकर लोगों खासा उत्साह देखा जा रहा है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में 3 बजे तक 64 फीसदी मतदान हुआ है। मनाली शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। मनाली शहर में अभी तक हुआ 50 प्रतिशत मतदान जबकि ग्रामीण कक्षेत्रों में अब तक 65 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मनाली विधानसभा क्षेत्र में 74690 में से 48292 ने किया मतदान जिनमे 37458 पुरूष मतदाओं ने जबकी 37232 महिला मतदाओं ने मतदान किया है। सभी मतदान के केंद्रो पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।
