संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनावों को लेकर वोटरों में काफी उत्साह दिखा ज्वाली के भलाड़ , आंबल ठेहडू,प्लौहडा़, लुधियाड़ वेहिपठियार मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजते ही दिहाड़ी इत्यादि सहित अन्य कार्यों पर जाने वाले वोटरों की पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी लाइने लगनी शुरू हो गई थी। वोटर उम्मीदवारों की किस्मत को ईवीएम में कैद करने के लिए सुबह ही मतदान केंद्रो में खड़े हो गए।
वहीं वोटरों ने बड़ा उत्साह दिखाते हुए मतदान किया ओर मतदान केन्द्रों में पूरी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हुई पुलिस कि टीम भी सुरक्षा के लिहाज से ड्यूटी पर तैनात रही। वहीं ज्वाली भलाड बूथ नंबर 29 में 105 वर्षीय नरैण सिंह ने अपनी 95 वर्षीय पत्नी कुशलया देवी के साथ किया मतदान।
इस बार के विधानसभा चुनावों में बुजुर्गों सहित युवाओं, दिव्यांग जनों, ट्रांसजेंडर सभी मतदाताओं में एक अलग उत्साह देखा गया और सभी मतदाता मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ तक पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंद्र कुमार ने भलाड बूथ 29 में आकर जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती मंहगाई व बरोजगारी को देखकर लोग आज मतदान कर रहे हैं ओर सबसे ज्यादा महिलाओं में मतदान करने का उत्साह है।
