संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश की राजधानी शिमला के मिडल बाजार में मंगलवार शाम के करीब एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसके झटके मॉल रोड सहित मिडल बाजार की अन्य दुकानों और यहां तक कि रिपन अस्पताल तक महसूस किए गए । इस धमाके से आसपास की दुकानों के शीशे तक टूट गए ओर काफी नुकसान भी हुआ।
यह धमाका मिडल बाजार के मशहूर रेस्टोरेंट में हुआ। बताया जा रहा है कि एसी का कंप्रेशर फटने की वजह से यह जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए जिसमें से एक कि मौत हो गई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना में कुल 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की मौत हो चुकी है, जबकि सात अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में चल रहा हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया हैं। स्कैंडल पॉइंट से लेकर गेयटी थिएटर तक आने वाले रास्ते को पूरी तरह से सील कर दिया गया हैं। यहां लोगों की आवाजाही रोक दी गई है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है धमाके के कारण क्या रहे इसके बारे में जो कि पता लगाया जाएगा।
