बीबीएन :जगत सिंह – नालागढ़ के यूथ क्लब के युवाओं ने एकत्रित होकर एक नई पहल शुरू की है । नालागढ़ यूथ क्लब के युवाओं ने माह में एक बार पीजीआई चंडीगढ़ में लंगर लगाने का बेड़ा उठाया है ।
युवाओं का कहना है कि पीजीआई चंडीगढ़ में मरीजों के साथ रह रहे लोगों के लिए खाने पीने के लिए अलग-अलग जगहों से लंगर की व्यवस्था तो होती है,लेकिन फिर भी कुछ लोग लंगर से वंचित रह जाते हैं । वह देश के कोने कोने से आकर यहां पर इलाज करवाने को मजबूर होते हैं और उनको खाने पीने की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सभी युवाओं ने यह फैसला लिया है कि हर माह एक बार पीजीआई चंडीगढ़ में लंगर लगाया जाएगा।
