संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा ज्वाली के तहत नगर पंचायत ज्वाली में सुबह भनेई में हिमाचल पथ परिवहन निगम की देहरा डिपो की पठानकोट-ठियोग रूट पर चलने वाली बस राजा का तालाब-ज्वाली मार्ग पर नगर पंचायत ज्वाली के भनेई के पास प+लट गई। इसमें लगभग 25 सवारियां थी जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें मामूली चो+टें आई हैं जबकि चालक-परिचालक भी सुरक्षित हैं। बता दे कि बस एप्लाइड फ़ॉर हैं।
बस के चालक निर्भय सिंह ने बताया कि भनेई के पास जैसे ही बस उन्होंने क्रॉस की तो राह में आवारा पशु आ गए जिन्हें बचाते हुए जैसे ही बस को किनारे पर किया गया तो जमीन के एकदम धंसने से बस पल+ट गई। बस के पल+टने की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए ओर सवारियों को बस से बाहर निकाला गया।
वहीं कुछ लोगों ने घायल सवारियों का खुद मरहम पट्टी लगाकर उपचार किया। इसके दौरान इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली के एसएचओ प्रीतम जरियाल को मिलते ही वह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे ओर स्थिति का जायजा लिया।
