By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में 900 प्रधानाचार्य पद खाली, वर्षों से रुकी पदोन्नति पर प्रवक्ता संघ ने जताया कड़ा विरोध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > हिमाचल में 900 प्रधानाचार्य पद खाली, वर्षों से रुकी पदोन्नति पर प्रवक्ता संघ ने जताया कड़ा विरोध
educationhimachal

हिमाचल में 900 प्रधानाचार्य पद खाली, वर्षों से रुकी पदोन्नति पर प्रवक्ता संघ ने जताया कड़ा विरोध

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/18 at 5:16 PM
Share

Hamirpur, Arvind-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा प्रणाली इन दिनों गंभीर प्रशासनिक अव्यवस्था से जूझ रही है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लगभग 900 प्रधानाचार्य पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, बल्कि प्रवक्ता पद पर कार्यरत सैकड़ों शिक्षकों में भी गहरा असंतोष पैदा हो गया है।

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नति सूची जारी न किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। संघ के अध्यक्ष अजय नेगी ने बताया कि पात्र प्रवक्ता कई वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन विभागीय प्रक्रियाओं में हो रही देरी ने शिक्षकों के मनोबल पर गंभीर प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा कि अनेक प्रवक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने 26–27 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद भी बिना किसी पदोन्नति के सेवानिवृत्ति ले ली, जो कि बेहद चिंता का विषय है।अजय नेगी ने स्पष्ट कहा कि यह मुद्दा केवल प्रवक्ताओं के प्रमोशन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती और प्रशासनिक ढांचे से जुड़ा मामला है। प्रधानाचार्य किसी भी विद्यालय की कार्यप्रणाली, अनुशासन, निरीक्षण और शैक्षणिक सुधारों का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। इतने बड़े पैमाने पर पद खाली रहने से स्कूलों में निर्णय लेने की क्षमता, शिक्षकों पर निगरानी और शैक्षणिक सुधारों का क्रियान्वयन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

संघ ने विभाग से शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने और रिक्त पदों को भरने की मांग की है। संघ के मीडिया प्रभारी राजन शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग की लापरवाही से स्कूलों का प्रशासनिक ढांचा कमजोर हो रहा है, जिसे तत्काल दुरुस्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने विभाग को चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संघ बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

TAGGED: Hamirpur himachal school lecturer association
Chandrika November 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भूले-बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का अभियान—धर्मशाला में यूनिटी मार्च के दौरान बोले सांसद
Next Article हमीरपुर में भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संपन्न, हर बूथ पर 10 किसान प्रहरी नियुक्त करने पर बल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?