By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंत्री के गृह क्षेत्र में पक्की सड़क की आस में ग्रामीणों की पथरा गई आंखें
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंत्री के गृह क्षेत्र में पक्की सड़क की आस में ग्रामीणों की पथरा गई आंखें
himachal

मंत्री के गृह क्षेत्र में पक्की सड़क की आस में ग्रामीणों की पथरा गई आंखें

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/06 at 12:38 PM
Share

बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): जहां प्रदेश सरकार गांव गांव को सड़क से जोड़ने की बात करती है। वही प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में सड़क जैसी मूलभूत समस्या से लोग परेशान हैं। मंत्री बनने के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी कि पहली मर्तवा घुमारवीं से मंत्री बना है तो अब पिछले कई वर्षों की समसयाओं का निदान हो जाएगा। लेकिन सड़क जैसी मूलभूत समस्या का हल न हो पाना सरकार के उन दावों की पोल खोल रहा है। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव दाबला, गतोल और रंडोह के गांववासी पक्की सड़क की सुविधा से मरहूम है।

बरसात के दिनों में पक्की सड़क नहीं होने के कारण लोगों को अपने गांव तक पहुंचने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 25 वर्ष पहले गांव के लोगो ने श्रमदान करके और पंचायत ने गांव के लिए एक कच्ची सड़क निकली थी। लेकिन इतनी वर्ष बीत जाने के बाद भी लोकनिर्माण विभाग इसे पक्का नही कर पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार वादे तो बड़े-बड़े करती है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हर गांव को सड़क से मुख्य सड़क के साथ जोड़ा जाएगा पर उन्हें अभी तक आश्वासनों के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय ही गांव तक सड़क बनवाने की नेताओं के द्वारा बात कही जाती है। लेकिन उसके बाद कोई भी समस्या देखने तक कोई नहीं आता है। गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें बरसात में अपना अति आवश्यक सामान लेन और ले जाने भारी समस्य होती है। यही नहीं इन गांव के बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । बरसात के दिनों में सड़कें तालाब का रूप धारण कर लेती हैं जिस कारण पैदल चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं सड़क में भारी फिसलन होने के कारण दोपहिया वाहन भी नहीं चल पाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन तथा सरकार से मांग की है कि जल्द उनकी सड़क को पक्का किया जाए।

विभाग के पास इस काम के लिए फंड नहीं आया

लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल का कहना है कि यह सड़क नाबार्ड के अधीन है तथा विभाग ने इसकी डीपीआर बनाकर भेज दी है, लेकिन अभी तक विभाग के पास इस काम के लिए फंड नहीं आया है। जैसे ही नाबार्ड की तरफ से फंड अप्रूव होगा सड़क को पक्का कर दिया जाएगा।

TAGGED: Bilaspur, Cabinet Minister, road, Rural
admin September 6, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article CBI अधिकारी की मौत पर परिजनों को सांत्वना देने मंडी पहुंचे AAP उपाध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर
Next Article छठे दिन भी जारी है कर्मचारियों का अनशन, जाने क्या है मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

शिमला में भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

Ago

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?