बद्दी (जगत सिंह): पुलिस थाना बद्दी में उप मण्डल पुलिस अधिकारी बद्दी नवदीप सिंह की अध्यक्षता में बीबीएन के स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टैम्पू युनियन, एचआरटीसी तथा आरटीओ कार्यालय नालागढ़ के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। स्थानीय लोगों में पिछले कुछ दिनों से रोष था कि थ्री व्हीलर चालक अपने थ्री व्हीलर्स को बेतरतीव सड़क मे खड़ा करते हैं। जिससे कि सड़क में ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो जाती है।
इस संदर्भ में उपमंडल पुलिस अधिकारी बद्दी द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि यदि भविष्य में वाहन चालकों द्वारा वाहनों को सड़क पर बेतरतीव खड़ा किया जाता है। सड़क में रोका जाता तो सख्त से सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाए। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन के कर्मचारीयों को भी यातायात नियमों की पालना बारे सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बीबीएन की जनता से भी अपील है कि वे भी यातायात नियमों का पालन कर बद्दी पुलिस का सहयोग करें।
