बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): सदर पुलिस ने जामली में 3 व्यक्तियों से 3.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस टीम ने जामली के पास गाड़ियों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी की हुई थी व गाड़ियों के कागजात चेक किए जा रहे थे।
इस दौरान स्वारघाट की ओर से आए ट्रक को जब पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो चालक पुलिस को देख कर घबरा गया व थोड़े आगे सड़क किनारे ट्रक लगा दिया। गाड़ी में तीन लोग बैठे थे, कन्डक्टर साइड बैठे व्यक्ति ने एक वस्तु सड़क किनारे फैंक दी। जब चेक किया गया तो, उससे चिट्टा बरामद किया गया। जब बजन किया गया तो 3.80ग्राम पाया गया। पुलिस टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
