बिलासपुर (सुभाष ठाकर): बिलासपुर के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बुखर के लोग 21वीं सदी में भी चारपाई पर मरीज को लेकर जाते हैं। कई ग्राम वासियों ने विधायक से गुहार लगाई लेकिन आश्वासन ही मिले और कहा कि बजट नहीं है। वहीं लोगों के अनुसार विधायक ने विधानसभा चुनाव 2017 में वादा किया था कि सड़क बनेगी लेकिन आज तक बजट तो क्या लेकिन आकर हाल भी नहीं जाना। लोगों ने कई बार प्रशासन से भी कहा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

ग्रामीणों ने बताया कि मनजीत सिंह की पत्नी तनु की आज तबियत बिगड़ी तो सड़क न होने की वजह से 1घटा लगाकर चारपाई पर सड़क मार्ग तक ले कर गए। ग्रामीणों में चमन लाल, प्यार सिंह, चन्नी राम, जोगिंदर,फुल्ला देवी,रचना देवी, रवि कुमार सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि इस बार विधायक के वोट मांगने पर बहिष्कार किया जाएगा।
न एम्बुलेंस, न पक्की सड़क, मरीज को चारपाई पर ले जाने को मजबूर ग्रामीण
Leave a comment
Leave a comment
