By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अम्बेडकर भवन बरसों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा (Watch Video)
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अम्बेडकर भवन बरसों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा (Watch Video)
himachal

अम्बेडकर भवन बरसों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा (Watch Video)

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/19 at 5:11 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: नगर परिषद घुमारवीं में अम्बेडकर भवन के रखरखाव के अभाव के चलते बरसों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। नगर परिषद घुमारवीं करीब आठ महीने पहले अपनी एक बैठक में इस भवन के जीर्णोद्धार को लेकर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से इसकी मरम्मत के कार्य पर मुहर लगाई थी। लेकिन वह मोहर केवल कागजों तक ही सीमित रह गई और सर्वसम्मति से बनी सहमति भी अंबेदकर भवन के दयनीय हालत को सुधारने का रास्ता नहीं खोज पाई और आज हालत यह है कि लाखों रुपए खर्च करके बनाए गए।


इस भवन में कबाड़ इकट्ठा करके रखा जा रहा है। करीब आठ महीने का वक्त बीत जाने के बाद भी नगर परिषद इस की जर्जर हालत में कोई सुधार नहीं कर पाया है। जिससे साफ पता चलता है कि बैठक में की गई चर्चा व सर्वसम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव मात्र कागजों तक ही सीमित रहते हैं। नगर परिषद की शायद ही कोई ऐसी योजना हो जो सिर चढ़ पाती हो। और उसका सशक्त उदाहरण आज अंबेदकर भवन के रूप में सबके सामने है। बता दे कि करीब 12 वर्ष पहले बने इस भवन से स्थानीय लोगों को आज तक कोई लाभ नहीं मिल पाया है।

इस अंबेदकर भवन का शिलान्यास 2009 में तत्कालीन सांसद अनुराग ठाकुर ने किया था तथा उस समय सरकार ने इस भवन निर्माण के लिए करीब दस लाख रुपये का बजट का प्रावधान किया था। हालांकि इस राशि से तब केवल ढांचा ही खड़ा हो पाया था। इसके बाद पांच लाख रुपये का अतिरिक्त बजट का प्रावधान करने के बाद 2011 में इस भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जा सका था। कुछ समय बाद इसका सारा जिम्मा नगर परिषद के अधीन आ गया था। हैरानी की बात तो यह है कि बीते 12 वर्षों में इस भवन में एक भी कार्यक्रम नहीं हो पाया था जिस कारण यह भवन आज खंडहर में तब्दील हो चुका है। जबकि नगर परिषद चाहती तो इसका जीर्णोद्धार कर इसे लोगों को समर्पित कर यहां पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन करवा कर अपने लिए आय का साधन बना सकती थी।

admin September 19, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अलका लांबा बोली, एक समय में महंगाई भाजपा के लिए डायन थी अब डारलिंग हो गई
Next Article मोदी के मंडी युवा महासम्मेलन में युवक मंडलों को व्यक्ति रूप से दिया गया निमंत्रण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Ago

सोलन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के गढ़ सलोगड़ा में 100 से अधिक कार्यकर्ता हुए शामिल

Ago

पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की सफलता पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया आभार

Ago

कल छोटी काशी आएंगी ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन, पड्डल में होगा आध्यात्मिक संध्या का आयोजन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?