मंडी/परी शर्मा: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा के निशाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रही। मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान अल्का ने कहा कि एक समय में महंगाई भाजपा के लिए डायन थी लेकिन अब डारलिंग हो गई है। उज्जवला योजना को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी झूइ बोल रही है। उन्होने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी पत्रकार वार्ता में घेरा। अल्का ने कहा कि स्मृति ईरानी ने 15 जून 2020 को बयान दिया था कि हिमाचल में 2018-19 में उज्जवला योजना के तहत 1.36 लाख गैस कनेक्शन दिए हैं, लेकिन सच्चाई है कि हिमाचल में 2018-19 में मात्र 83,177 सिलेंडर ही रिफिल हुए।
उन्होंने कहा कि सिलेंडर महंगा होने के कारण 2021-22 में मात्र 9415 सिलेंडर ही महिलाएं गैस भर पाई। केद्र सरकार ने चुनावों को देखते 2019 में गैस पर 37209 करोड़ की सब्सिडी भी दी, लेकिन 2022 में मात्र 242 करोड़ की सब्सिडी ही दी। उन्होंने कहा कि सरकार के सौ फीसदी गैस कनेक्शन के दावों के विपरीत हिमाचल में 51.7 फीसदी ही घरों में रसोई गैस है। स्मृति ईरानी रामपुर में महिला सम्मान दिवस पर आई खोखला भाषण दिया और चली गई।
मुझे अनुराग ठाकुर की चिंता होने लगती है
अल्का लांबा ने कहा भाजपा जुमलों की सरकार है और 24 तारिख को भी मंडी में कोई यंहा आकर जुमलेबाजी करके के चला जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता व हिमाचल प्रदेश की मीडिया प्रभारी अल्का लाम्बा ने कहा कि परिवार वाद की बात जब भाजपा करती है तो मुझे अनुराग ठाकुर की चिंता होने लगती है पिता जी टिकट मांग रहे है। उन्होने कहा कि मंडी ने परिवार को स्वीकारा है चाहे वो वीरभद्र सिंह हो या पंडित सुखराम हो। अगर आपको परिवार वाद से दिक्कत है तो आप बैठ जाएं और अपने पिता को बिठा दिजिए।
