शिमला: हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से लगातार भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। पांच दिनों तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 24 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 28 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
बता दें कि बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई गाड़ियां मलबे में दब गई है। शुक्रवार सुबह खलीनी से टूटीकंडी सड़क पर रामनगर के पास पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद रही। जिससे कई लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हिमाचल में भारी बारिश ने मचाया कहर, भूस्खलन के कारण मलबे में दबी गाड़ियां
Leave a comment
Leave a comment
