बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: उतरी भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान विश्व शांति रूद्र पाठ का आयोजन किया जा रहा है। न्यास दियोटसिद्ध की ओर से यह आयोजन 30 सितमबर तक किया जा रहा है। नवरात्रों के दौरान अध्यक्ष मंदिर न्यास दियोटसिद्ध शशि पाल ने शिव बाड़ी बछरेटु से बाबा जी की पवित्र गुफा में विशेष पुजारियों द्वारा स्वती वाचन वैदिक मन्त्रों उच्चारण सहित पूजा अर्चना की। इसके बाद शिव बाड़ी मे विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात न्यास के अध्यक्ष द्वारा शिव मंदिर में शिवलिंग पर दूध जल विल्व पत्र का अभिषेक वैदिक मन्त्रों सहित किया।
गौरतलब है कि इस विश्व शांति रुद पाठ के लिए जल कलश यात्रा शिव वौड़ी से होती हुई, बाबा जी की नगरी लाई गई। इसके बाद बाबा जी की पूजा अर्चना के पश्चात विश्व शांति रुदयाग का शुभारंभ पुजारियों द्वारा वैदिक मन्त्रों के उच्चारण के साथ किया गया। मन्दिर न्यास के महन्त श्री श्री 1008 राजेंद्र गिरी जी महाराज वअध्यक्ष शशि पाल ने शारदीय नवरात्रों के अवसर पर सभी भक्तों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर कार्यलय अधीक्षक विक्रम राणा न्यासा के मुख्य पंडित सुनील दत विटू पुजारी अशोक कुमार सुरेश कुमार नरेश चन्द्र प्रकाश सुरेश आचार्य सेवानिवृत्त कुमार मदनलाल प्रदीप मैहर वह अन्य भक्तों ने इस पवित्र जल कलश यात्रा में भाग लिया।
