सोलन/योगेश शर्मा: आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में नेहरू युवा केंद्र सोलन द्वारा एमसी हॉल सोलन में जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विषय ‘विकसित भारत का लक्ष्य’ रखा गया था। इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर बच्चे पहुंचे थे, उनके लिए इस कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता,पोएम राइटिंग प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, जिला युवा संवाद और जिला स्तरीय कल्चर कंपटीशन रखा गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन किया।
इस मौके पर पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न कार्य कर रहे हैं। पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि आज नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था जिसका विषय विकसित भारत का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि देश का युवा देश का भविष्य है, ऐसे में वे लोग आगे बढ़े। इसके लिए निरंतर कार्य सरकार द्वारा भी किए जा रहे हैं। वहीं इसमें अहम भूमिका नेहरू युवा केंद्र भी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज जो प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला युवा उत्सव के रूप में रखी गई है,उससे आगे बढ़ने में युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां से जो प्रतिभागी जीतेंगे वो राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
