बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने पनोह पंचायत में 1 करोड़ 46 लाख रुपये के लागत से मुख्य सड़क से गांव नाल्टी के लिए बनने वाली सम्पर्क मार्ग का भूमिपूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने नाल्टी गांव में मंदिर श्रद्धालुओं सुविधा के लिए 2 लाख रु बने शैड़ का लोकापर्ण किया। जिसके बाद उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला नाल्टी में 10 लाख रुपए से खेल मैदान के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में आमजन को सड़क की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए 20 से अधिक सडको को अपग्रेड किया गया। उन्होंने बताया घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में 9 नई पंचायतों का सृजन किया गया। जिसमें पनोह को नई पंचायत बनाया गया। ताकि पंचायतों में विकास कार्यों में ओर गति प्रदान की जा सके तथा लोगों को कामकाज करवाने की सुविधा घर द्वार पर प्राप्त हो सके।
उन्होंने आज टकरेडा में 25 लाख रुपए की लागत से पक्का किए टकरेडा- छो संपर्क मार्ग का उद्धघाटन किया और 3 लाख रुपये से बनी सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के माध्यम से से लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से पलथी-सेपडा-बकरोआ-पलेह -पेहडवीं-मझासू सिंचाई योजना से 4 पंचायतों आवारी खलीनी, बकरोआ, औहर, पनोह के 13 गांवों को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
