मंडी/परी शर्मा: पद्धर डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने पुलिस चौकी लडभड़ोल का दौरा किया। बीते दिनों तहसील लडभड़ोल के नागरखोला में 35 वर्षीय युवक द्वारा की गई आत्महत्या के मामले को लेकर उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर किसी की संलिप्तता पाई जाएगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि लडभड़ोल क्षेत्र में आत्महत्या की घटना दर्ज की गई थी। इस मामले में धारा 174 सीआरपीसी एक्ट के तहत मामले की छानबीन की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही कर रहे हैं और मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने आशंका जताई है ।जिसके मद्देनजर रखते हुए सुसाइड नोट मिलान के लिए भेजा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि वह खुद इस मामले को सुपरविजन कर रहे हैं और जो भी टेक्निकल एविडेंसेस हैं सीडीआर के आधार पर, अन्य बिंदु के आधार पर कार्यवाही आगे अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर किसी की संलिप्तता पाई जाएगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
