सोलन/योगेश शर्मा: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस ने भी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 2 नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। इसमें नगर निगम सोलन के कार्यकारी अध्यक्ष अजय गौतम और नगर पंचायत कंडाघाट का कार्यकारी अध्यक्ष राहुल ठाकुर को चुना गया है।
दोनों ही नए कार्यकारी अध्यक्षों ने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी प्रदेश प्रभारी युवा कांग्रेस अमरदीप लाली जिला सोलन प्रभारी देवेंद्र छाजली, और जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर का धन्यवाद किया है। वहीं शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दोनों कार्यकारी अध्यक्षों का पहुंचने पर युवा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया।
युवा कांग्रेस विधानसभा सोलन के अध्यक्ष अंकुर ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही वे लगातार युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में 2 नए युवा कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें राहुल ठाकुर को नगर पंचायत कंडाघाट और अजय गौतम को नगर निगम सोलन का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही अध्यक्ष युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे ताकि कांग्रेस मजबूत हो सके। वहीं युवाओं के बीच जाकर वे कांग्रेस की विचारधारा को भी रखेंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए युवा कांग्रेस एक अहम भूमिका निभा सके।
