मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में नवमी हर्षोउलास के साथ मनाई गई। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में पूजा अर्चना की गई और हवन यज्ञ कर पूर्णाहुति डाली। साहल के जालपा माता मंदिर में भी शारदीय नवरात्रें धूमधाम के साथ मनाए गए। नौ दिनों तक जंहा मंदिर में पूजा पाठ किया गया । वही आज नवमी के दिन हवन यज्ञ कर पूर्णाहुति डाली , साथ ही कन्या पूजन भी किया।
भक्तों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने से विशेष पुण्य मिलता है। मां दुर्गा अपने भक्तों के हर कष्ट हर लेती हैं। स्थानीय निवासी मनोज ठाकुर ने कहा कि नवरात्रों के उपलक्ष पर नौ दिनों तक मंदिर में हवन पाठ का आयोजन हुआ और आज शांति पूर्ण तरीके सब यश्ह आयोजन सम्पन्न हो गया। उन्होने बताया कि मंदिर में लगभग 15 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय लोगों का सहयोग भी रहता है। स्थानीय निवासी ने बताया कि माता जालपा की कृपा सब पर है और आज क्षेत्र में सभी धन धान्य और सुखी है।
