राकेश, ऊना: रामनवमी का पर्व आज देश सहित प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के आईएसबीटी में एमआरसी ग्रुप और एचआरटीसी विभाग की ओर से हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। जिला ऊना के आईएसबीटी के निर्माण के दौरान एक मंदिर में माता की मूर्ति की स्थापना की गई थी। आज उसी के चलते रामनवमी के मौके पर एम आर सी ग्रुप और एचआरटीसी विभाग की ओर से विशेष तौर पर एक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ
में करोना जैसी महामारी का नाश और जन कल्याण के लिए हवन डाला गया।
एम आर सी ग्रुप के मैनेजर प्रवेश शर्मा ने बताया किस यज्ञ का आयोजन एचआरटीसी विभाग टैक्सी स्टैंड और एम आर सी ग्रुप के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया । इससे पहले यज्ञ में आहुतियां डाली गई ताकि करोना जैसी महामारी का नाश हो सके और सबका जनकल्याण हो सके। इस मौके पर एचआरटीसी के कर्मचारी टैक्सी स्टैंड के ड्राइवर और एमआरसी ग्रुप के मैनेजर सहित तमाम लोगों ने इस हवन में आहुतियां डाली। इसके बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
