मंडी/परी शर्मा – हिमाचल प्रदेश में विधानसभा क्षेत्र में 2022 के चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में खुब घमासान मची हुई है। नामाकंन प्रक्रिया के बीच आज मंडी में कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर जंहा हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। वही कांग्रेस प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा कि अक्सर कांग्रेस पर परिवार वाद का आरोप लगाने वाली भाजपा ने यूर्टन लेते हुए 10 विधायकों की टिकट काटी और परिवार में दे दी जिससे विरोध के स्वर उठ रहे है।
जयराम सरकार पर कई गंभीर आरोप भी जड़े
नामाकंन प्रक्रिया के बीच कांग्रेस ने मंडी में पत्रकार वार्ता कर जंहा जीत का दावा किया। वही प्रदेश की जयराम सरकार पर कई गंभीर आरोप भी जड़े। कांग्रेस प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा कि लोकसभा की जीत ट्रेलर था और अभी पिक्चर बाकी है। 12 नंवबर को लोग कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगें और 8 दिंसबर को रिज्टल आएगा। अल्का ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर मंहगाई, बेरोजगारी, मृख्यमंत्री के गृह जिला में अपराध बढ़ने के आरोप लगाए और कहा कि इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। अल्का ने ये भी कहा कि चुनावी प्रचार प्रसार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 31 अक्तूबर को मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी। अलका ने कहा कि जनता मुद्दे
पर वोट करेगी और निष्चित रूप से कांग्रेस ही जितेगी।
प्रदेश में 10 विधायको के टिकट काट, बाहरी लोगों को दिए टिकट
कांग्रेस प्रवक्ता अल्का लांबा ने कहा कि टिकट आबंटन के बाद कांगेस में कोई विरोध नही है लेकिन भाजपा में जमकर विरोध हो रहा है क्योकि यंहा भाजपा ने 10 टिकट काटी है। उन्होने कहा कि अकसर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा ने यूर्टन लेते हुए 10 विधायकों की टिकट काटी और परिवार में दे दी जिससे विरोध के स्वर उठ रहे है। भाजपा में कार्यकर्ता को टिकट ना देकर बाहरी लोगो को टिकट दी जा रही है जिससे भाजपा कार्यकर्ता परेशान है और द्रंग में भी पिछले कल 100 भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थामा है। वही कांग्रेस नेताओं के भाजपा में जाने पर अल्का ने कहा कि नेताओं के जाने में और बूथ में मजबूती से खड़े कार्यकर्ता के जाने में बहुत अंतर है आज भी कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े है। कार्यकर्ताओ का सैलाब कही जा रहा है तो कांग्रेस में जा रहा है।
वही .सराज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम ठाकुर ने कहा कि सराज से जो जिम्मा दिया गया है , उसे ईमानदारी के साथ निभाउंगा और जीत कर के उस सीट को कांग्रेस की झोली में डालुंगा। सराज में कई ऐसे मुद्दे है जिनको लेकर वो जनजा के बीच उतरेगेें। उन्होने कहा कि सराज के लिए बजट तो आया लेकिन वो कागजो तक ही सिमित रह गया। सराज में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार, फिजुल खर्चे हुए है बड़े भवन बना दिए गए है। आवश्यकता के अनुसार कार्य होने चाहिए।
