बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: सदर विधानसभा क्षेत्र के बेनला ब्राह्मणा में आग की घटना हुई है। आग की इस घटना में पशुशाला को नुकसान हुआ है। वहीं छह बकरी के बच्चे जल गए। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है की शेर मोहम्मद सुपुत्र कर्मदीन निवासी बेनला ब्राम्हणा डाकघर चांदपुर तहसील सदर जिला बिलासपुर की पशुशाला में अचानक ही आग लग गई। आग के कारण बकरी के 6 बच्चे जल कर मर गए। उपरोक्त परिवार को अंतरिम राहत के रूप में प्रशासन द्वारा ₹5000/- राहत के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

