संजु चौधरी शिमला: कुल्लू जिला के मणिकर्ण में बीती रात को पंजाब से आए पर्यटकों की ओर से तोड़फोड़ करने और हुड़दंग मचाने के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है वही मणिकरण में कानून व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल रही हैं। यह मामला धार्मिक और राजनीतिक नहीं है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मणिकर्ण में हुई झड़प के बाद आज शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कुछ युवा साथी आपस में भिड़े उसके बाद सोशल मीडिया में कुछ चीजें वायरल हुई और माहौल तनावपूर्ण बन गया। बीती रात को, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हिमाचल का आपसी भाईचारा है इसलिए सरकार पंजाब के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह गंभीर हैं और हुडदंगियों पर भी सरकार नजर बनाएं हुए हैं।
