By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्कूल परिसर में शादी करवाने के मामले में आरोपी महिला को इलैक्ट्रीकल आरओ लगाने के आदेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्कूल परिसर में शादी करवाने के मामले में आरोपी महिला को इलैक्ट्रीकल आरओ लगाने के आदेश
himachalNews

स्कूल परिसर में शादी करवाने के मामले में आरोपी महिला को इलैक्ट्रीकल आरओ लगाने के आदेश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/09/10 at 1:58 PM
Share

हमीरपुर,10 सितम्बर (TSN)-राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाहू कलां (सुलगवान) स्कूल परिसर में शादी करवाने के मामले में आरोपी महिला जेबीटी को हाईकोर्ट ने स्कूल में दो इलैक्ट्रीकल आरओ लगाने के आदेश दिए हैं।कोर्ट में माफी मांगने पर शिक्षिका को सजा के बजाए यह जुर्माना लगाया है। कोर्ट के आदेशों की अवमानना करते हुए पांच नवंबर 2021 को आरोपी शिक्षिका ने स्कूल परिसर में बेटे की शादी का आयोजन किया था।इस मामले में शिकायतकर्ता ने ईमेल के माध्यम से विभाग और स्कूल प्रशासन सूचित कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी।मामले में कोई कार्रवाई ने होने पर शिकायतकर्ता शशिकांत ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

शिकायतकर्ता शशिकांत ने हाइकोर्ट के साल 2012 के आदेशों का हवाला देते हुए याचिका दायर की थी। 2012 में हाईकोर्ट ने निर्णय लिया था कि सरकारी स्कूल परिसर में कोई भी राजनीतिक अथवा निजी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।बावजूद स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित होने पर मामला हाईकोर्ट में पहुंचा।याचिकाकर्ता शशिकांत ने सीएम हेल्पलाइन पर गोलमोल जवाब मिलने के बाद आरटीआई से तथ्य जुटाए और विभागीय कार्रवाई के दस्तावेजों सहित अप्रैल 2022 हाईकोर्ट में याचिका दायर की।इस याचिका में शिक्षा सचिव,निदेशक, उपनिदेशक,बीईईओ,हेडमास्टर, महिला शिक्षक को प्रतिवादी बनाया। मामले में शिक्षिका ने हाईकोर्ट से माफी मांगी जिसके बाद अदालत ने शिक्षिका को सजा सुनाने की बजाय स्कूल में चार सप्ताह के भीतर दो आरओ लगाने के आदेश दिए है। जबकि इस मामले में प्रतिवादी नंबर पांच हेडमास्टर को अगले माह 18 अक्तूबर को अदालत में पेश होने के आदेश दिए गए है।हेडमास्टर सेवानिवृत हो चुके हैं ऐसे में दो दिन के भीतर हेडमास्टर का वर्तमान पता मुहैया करवाने के आदेश दिए गए हैं।जस्टिस अजय मोहन गोयल ने यह फैसला सुनाया है। अब सेवानिवृत से पूछा गया है कि आखिर अदालत के आदेशों की अवमानना पर क्यों न उन्हें सजा सुनाई जाए।

स्कूल परिसर में लगाए थे टेंट,समारोह में स्टाफ और हेडमास्टर मौजूद

पांच नवंबर 2021 को यह कार्यक्रम स्कूल परिसर में आयोजित हुआ था। मामले में जब आठ नवंबर को बीईईओ उपनिदेशक के आदेशों पर जांच को पहुंचे तो शिकायत तो सही पाई गई लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन माह तक सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुई कार्रवाई और आरटीआई के दस्तावेजों पर आखिरकर शिकायतकर्ता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और अब शिक्षिका की माफी के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

TAGGED: Hamirpur government primary school jahu
Chandrika September 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पेंशन न दिए जाने के विरोध में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ निकाली रोष रैली
Next Article सोलन की निजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला आया सामने…जूनियर छात्र को कमरे में ले जाकर की मारपीट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?