By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सोलन की निजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला आया सामने…जूनियर छात्र को कमरे में ले जाकर की मारपीट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > सोलन की निजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला आया सामने…जूनियर छात्र को कमरे में ले जाकर की मारपीट
crimehimachal

सोलन की निजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग का मामला आया सामने…जूनियर छात्र को कमरे में ले जाकर की मारपीट

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/09/10 at 2:37 PM
Share

सोलन,भूपेंद्र ठाकुर(TSN)-सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है।पुलिस ने घटना की शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बाहरा यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी ही यूनिवर्सिटी के कुछ सीनियर्स व अन्य साथियों पर रैगिंग का आरोप लगाए हैं।पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत कंडाघाट पुलिस थाना में की है,जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हालांकि जांच के बाद ही अगले खुलासे होंगे लेकिन इस तरह छात्र को तंग किए जाने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबन्धन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं कि उनकी नाक के नीचे इस तरह की घटना कैसे हो गई।

जानकारी के अनुसार बाहरा यूनिवर्सिटी में प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र ने कंडाघाट पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई की दो दिन पूर्व इसके सीनियर्स फाइनल ईयर के छात्रों ने इसके साथ रैगिंग की और अपने कमरे में ले जाकर मारपीट की है। उसने पुलिस को बताया कि यह सीनियर्स उसे कई दिन से तंग कर रहे थे और दो दिन पहले यह इसे जबरदस्ती कमरे में ले गए और इसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसको चोटें आई हैं।

पुलिस ने छात्र की शिकायत पर किया मामला दर्ज

वहीं पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर आवामी कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।आरोपी छात्रों से पूछताछ की जाएगी और उसके बाद ही अगले खुलासे हो पाएंगे।

रजिस्ट्रार बोले यूनिवर्सिटी रैगिंग के सख्त खिलाफ

उधर,इस सम्बंध में बाहरा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने बताया कि उनके पास भी यह शिकायत पहुंची थी, जिसके बाद सोमवार को यूनिवर्सिटी की एन्टी रैगिंग कमेटी की मिटिंग हुई है और इस पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।यूनिवर्सिटी रैगिंग का सख्त खिलाफ है और इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा.

TAGGED: ragging case, Solan private university
Chandrika September 10, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्कूल परिसर में शादी करवाने के मामले में आरोपी महिला को इलैक्ट्रीकल आरओ लगाने के आदेश
Next Article शिमला सहित कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश.. 13 और 14 सितम्बर को येलो अलर्ट जारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?