By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए डीसी शिमला ने की बैठक..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए डीसी शिमला ने की बैठक..
himachalNews

हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए डीसी शिमला ने की बैठक..

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/04/26 at 10:38 AM
Share

Shimla,Sanju (TSN)-शिमला हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में हवाई अड्डे की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि हवाई सुरक्षा एक सामूहिक उत्तरदायित्व है और इसमें सभी संबंधित विभागों को एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ मिलकर समन्वित रूप से कार्य करना चाहिए।बैठक के दौरान पक्षियों व वन्यजीवों के कारण विमान संचालन में उत्पन्न जोखिमों पर विस्तृत चर्चा हुई और उनके निराकरण हेतु रणनीतियाँ तय की गईं।उन्होंने लोक निर्माण विभाग को हवाई अड्डा सड़क के रखरखाव व चौड़ीकरण के निर्देश दिए,जिससे पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा मिल सके। साथ ही,कचरा प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम शिमला की गाड़ी को सप्ताह में दो बार हवाई अड्डे तक भेजे जाने का निर्णय लिया गया।

वन्यजीवों की रोकथाम हेतु एयरपोर्ट परिसर के निकट पिंजरे लगाने की मांग पर उपायुक्त ने सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में हवाई सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।इस बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा,उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, शिमला एयरपोर्ट निदेशक धनपाल सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla DC meeting
Chandrika April 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में कांग्रेस का कैंडल मार्च, पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next Article चिंतपूर्णी में व्यापार मंडल के बंद का व्यापक असर, श्रद्धालु रहे परेशान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?