Shimla, 12 June — हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में कई यात्रियों की दुखद मृत्यु की खबर सामने आई है, जिसे उप मुख्यमंत्री ने अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक बताया।
अपने शोक संदेश में उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा, “ईश्वर इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।”अग्निहोत्री ने हादसे में घायल सभी यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।
