By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल पुलिस की कांस्टेबल बिंदिया कौशल ने फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > हिमाचल पुलिस की कांस्टेबल बिंदिया कौशल ने फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी
healthhimachal

हिमाचल पुलिस की कांस्टेबल बिंदिया कौशल ने फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/18 at 4:17 PM
Share

हमीरपुर / अरविन्द सिंह-हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर कांस्टेबल सेवाएं दे रही हमीरपुर की बेटी बिंदिया कौशल ने अपनी काबिलियत और साहस से इतिहास रच दिया है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर) पर तिरंगा फहराकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया।

बिंदिया कौशल ने इस चढ़ाई को 14 अगस्त 2025 को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनका सपना था कि वह स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन तिरंगा लहराएं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्होंने एक दिन पहले ही अभियान पूरा किया।इससे पहले भी बिंदिया कौशल लद्दाख की कांग यात्से चोटी और लाहौल की यूमन चोटी पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपनी ताकत और लगन का परिचय दे चुकी हैं। वह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला कांस्टेबल बन गई हैं जिन्होंने दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चोटियों को फतेह किया है। वर्तमान में बिंदिया सीएम शिमला हाउस सिक्योरिटी में तैनात हैं।

बिंदिया कौशल के पिता रविंद्र कौशल, जो कारगिल युद्ध में सेना का हिस्सा रहे हैं, ने कहा कि बेटी की कामयाबी उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय के पोस्टर को देखकर ही बेटी ने पर्वतारोहण में कदम रखने का सपना देखा।वहीं, उनके चाचा सुरेंद्र कौशल ने कहा कि बिंदिया ने अपने अदम्य साहस और स्टैमिना से पूरे हिमाचल और पुलिस विभाग का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिंदिया को उसकी उपलब्धियों के सम्मान में पदोन्नति दी जाए।प्रदेश भर में लोग बिंदिया की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले समय में वह माउंट एवरेस्ट पर भी तिरंगा लहराएंगी।

TAGGED: Hamirpur Bindiya Kaushal conquered the highest peak of Europe
Chandrika August 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू.. आपदा और बेरोज़गारी मुद्दे को उठाएगा विपक्ष
Next Article रेणुका में कांग्रेस पर भाजपा का प्रहार, विकास को लेकर उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?