Shimla, Sanju -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है। इस दौरान बीजेपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पीएम मोदी का जन्मदिवस सेवा और समाज कल्याण के कार्यों को समर्पित रहेगा।
सेवा पखवाड़ा : 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान 17 सितम्बर को पूरे देश के साथ हिमाचल में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।वहीं, 21 सितंबर को शिमला के रिज मैदान पर नमो युवा रन का आयोजन होगा। इसी तरह हमीरपुर और मंडी में भी युवा रन आयोजित की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस युवा रन को संबोधित करेंगे।इस युवा रन के ब्रैंड एम्बेसडर गायक मोहित चौहान होंगे। साथ ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी इसमें शामिल होंगे।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश देना है।
