Shimla, 9 November-:राजीव गांधी स्टडी सर्कल, हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा समरहिल में राजीव गांधी स्पोर्ट्स क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजीएमसी शिमला के एमएस डॉ. राहुल राव ने किया।
इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की 25 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर डॉ. राहुल राव ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से राजीव गांधी जी के “Idea of India” — एक प्रगतिशील, सशक्त और युवा भारत — को साकार किया जा सकता है।डॉ. राव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं आज के समय में बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रखती हैं और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं।
