By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बिलासपुर के किसानों को पंजीकरण के लिए मिला अतिरिक्त अवसर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बिलासपुर के किसानों को पंजीकरण के लिए मिला अतिरिक्त अवसर
himachalNews

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: बिलासपुर के किसानों को पंजीकरण के लिए मिला अतिरिक्त अवसर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/01/05 at 4:55 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर जिले के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर राहत की खबर सामने आई है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथियों में विस्तार किया है। पहले फसल बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।
कृषि विभाग के उप निदेशक प्रेम चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार अब ऋणी (लोनी) किसानों के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है, जबकि गैर-ऋणी (नॉन लोनी) किसानों को 15 जनवरी 2026 तक का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि तिथि बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र किसान फसल बीमा योजना से वंचित न रहे।उप निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए संचालित की जा रही है।
 वर्तमान समय में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और प्राकृतिक असंतुलन के कारण ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, सूखा, पाला, बाढ़ और कीट-रोग जैसी समस्याएं किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में यह योजना किसानों के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है।उन्होंने जानकारी दी कि बिलासपुर जिले में अब तक लगभग 9,600 किसान इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवा चुके हैं। इसके बावजूद कई किसान विभिन्न कारणों से अभी तक योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। इसी को देखते हुए विभाग द्वारा पंजीकरण की तिथियों में बढ़ोतरी की गई है।
कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे बढ़ाई गई तिथियों का लाभ उठाते हुए समय रहते अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं। फसल बीमा कराने से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को समय पर मुआवजा मिल सकेगा, जिससे उनकी आर्थिक क्षति कम होगी और वे दोबारा खेती कार्य को सुचारू रूप से शुरू कर सकेंगे।
TAGGED: Bilaspur Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana
Chandrika January 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्य युवा महोत्सव में संजौली कॉलेज का परचम, राष्ट्रीय मंच पर करेगा हिमाचल का प्रतिनिधित्व
Next Article वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में शिमला में सीटू का प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?