By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पूर्व सैनिक दिवस पर मंडी में शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर हुआ भव्य आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पूर्व सैनिक दिवस पर मंडी में शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर हुआ भव्य आयोजन
himachalNews

पूर्व सैनिक दिवस पर मंडी में शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर हुआ भव्य आयोजन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/14 at 5:56 PM
Share
Mandi, Dharamveer-:पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर मंडी शहर के शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिकों द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्नल एम.के. मंडयाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला भर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों तथा शहीदों के परिजनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के शहीदों और वीर जवानों को सलामी दी। उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी 1953 को देश के पहले और एकमात्र कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी सेवानिवृत्ति की स्मृति में हर वर्ष 14 जनवरी को पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है।इस मौके पर मुख्य अतिथि रिटायर्ड कर्नल एम.के. मंडयाल ने कहा कि एक सैनिक सेवा काल के दौरान ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता रहता है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के पूर्व सैनिक संगठित होकर विभिन्न माध्यमों से समाज सेवा में योगदान दे रहे हैं।
वहीं रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को आज पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सैन्य अभियानों के माध्यम से देश की सेना ने अपनी क्षमता को साबित किया है। हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश से डेढ़ लाख से अधिक पूर्व सैनिक हैं और सेना को मिले हर सातवें मेडल पर हिमाचली वीरता की छाप है।
TAGGED: Mandi Tribute to martyrs on Ex-Servicemen Day
Chandrika January 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोहड़ी व मकर संक्रांति पर एम्स बिलासपुर में सेवा का उत्सव, खिचड़ी लंगर में उमड़े सैकड़ों लोग
Next Article हिमाचल में 16 जनवरी से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

15 जुलाई तक पूरा होगा मकान गणना एवं सूचीकरण का कार्य : उपायुक्त गंधर्वा राठौड़

Ago

वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा,सरदार पटेल ने गढ़ा अखंड भारत का स्वरूप :उपराष्ट्रपति

Ago

428 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ago

वर्ष के अंत तक सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मुख्यमंत्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?